diwali horizontal

सिविल के डॉक्टर का कारनामा, पत्नी का शव लेने के लिए पति को धमकाया

0 273
पति ने पत्नी की मौत के बाद मांगा था इलाज का पर्चा, सिविल की घटना बनी चर्चा
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तीमारदार पति को अपनी पत्नी का डॉक्टर से इलाज का पर्चा मांगना महंगा पड़ गया दरअसल, एक तीमारदार संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उसकी सरकारी शिक्षिका पत्नी कई दिनों से बीमार चल रही थी। इसी दौरान रविवार को पहले से ज्यादा हालत खराब हुई तो उसने पत्नी को हज़रतगंज के सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गयी।
मौत के बाद पति ने मौके पर मौजूद डॉक्टर से इलाज के पर्चे की मांग कर दी। पर्चा मांगते ही डॉक्टर भड़क गए और उन्होंने कह दिया कि यहां से भाग जाओ “नाही पर्चा मिलेगा और नाही डेड बॉडी” दी जाएगी। ऐसा सुनते ही पति ने डॉक्टर के आगे हाथ जोड़कर डेड बॉडी देने की फरियाद करने लगा। देखते ही देखते वहाँ भीड़ जमा हो गयी। डॉक्टर ने शिक्षिका के पति को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि जाओ अब बॉडी सोमवार को ही पोस्टमार्टम के बाद मिल पाएगी। संजय ने जब इस बात की शिकायत करने की बात कही तो डॉक्टर ने उन्हें फर्जी मेडिको-लीगल केस में उलझा दिया। कहा कि अब पुलिस आएगी पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद ही बॉडी मिलेगी। कई घण्टो तक हैरान होने के बाद पीड़ित संजय को पोस्टमार्टम के बाद पत्नी का शव सुपुर्द किया गया।
पीड़ित संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मेरी पत्नी स्मिता तीन-चार दिनों से बीमार थी। उसकी एक सितम्बर को कोविड जांच निगेटिव आयी थी। ज्यादा हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल लाया था। डॉक्टरों ने इको भी किया। उसके बाद मौत हो गयी। मैंने बस पर्चा क्या मांग लिया कि पत्नी की बॉडी देने से इंकार कर दिया गया।
सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके नंदा का कहना है कि इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है पता करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा कार्यवाहक सीएमओ डॉ एमके सिंह के मुताबिक अगर ऐसा हुआ है तो बिल्कुल गलत है। पहले मैं इसकी जानकारी लेता हूँ और फिर उचित कार्रवाई की जाएगी
Leave A Reply

Your email address will not be published.