diwali horizontal

राजाभैया के पीआरओ रहे राजीव यादव की  कार्रवाई संपत्ति कुर्क करने का आदेश।

0 81

राजाभैया के पीआरओ रहे राजीव यादव की  कार्रवाई संपत्ति कुर्क करने का आदेश।

Uttar Pradesh News:जिला मजिस्ट्रेट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 (1) की कार्रवाई करते हुए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के करीबी राजीव यादव व शराब माफिया सुधाकर सिंह के करीबी शेखर सिंह की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है।

जल्द ही प्रशासनिक अधिकारी राजीव की 82 लाख और शेखर की पांच लाख की संपत्ति कुर्क करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव गैंग के लीडर के रूप में मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी निवासी राजीव यादव उर्फ राजू की जमीन व चार पहिया वाहन को कुर्क करने का आदेश दिया गया है, जो उसने आपराधिक कृत्यों से प्राप्त की है। राजीव पर संग्रामगढ़ थाने में हत्या, गुंडा एक्ट, आर्म्स व गैंगस्टर समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, शराब माफिया सुधाकर सिंह के करीबी बाघराय के शकरदहा निवासी शेखर सिंह उर्फ राज प्रताप सिंह के खिलाफ कुंडा थाने में धोखाधड़ी व गैंगस्टर के दो केस दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि आपराधिक कृत्यों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

कभी राजा भैया का पीआरओ था राजीव यादव

 

राजीव यादव दो दशक पहले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का पीआरओ हुआ करता था। राजा भैया से दूरी के बाद उसने सपा का दामन थाम लिया। पार्टी में भले ही उसे कोई पद नहीं मिला हो लेकिन वह सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के करीबियों में शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.