
खाद्य सुरक्षा भत्ता उपभोग नही किया अपलोड तो होगी कार्यवाही-राजकिशोर
20 जुलाई तक हर हाल में पूरा करे नामांकन का लक्ष्य।

बहराइच।आज विकास खंड चितौरा के सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी चितौरा राजकिशोर ने की। बैठक में मौजूद शिक्षकों को जल्द से जल्द सभी कार्यो को पूरा करने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर एआरपी शिक्षक नेताओं सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।
विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर ने सभी को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा भत्ता उपभोग हर हाल में कल तक अपलोड करते हुए डीबीटी का कार्य आधार वेरिफिकेशन जल्द से जल्द पूरा करते हुए 20 जुलाई तक किसी भी दशा में नामांकन का लक्ष्य पूरा करना होगा।शासन की योजनाओं को लागू करने में लापरवाही बरतने वालो को कतई नही बख्शा जाएगा उनपर कार्यवाही करने की संतुति की जाएगी।इस अवसर पर एआरपी वीरेन्द्र कुमार विद्याविलास पाठक भूपेन्द्र श्रीवास्तव सूर्य कुमार पाण्डेय अनीस अहमद समर फ़िरदौस विश्वनाथ पाठक मनोज श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव कलीम अंसारी मोहम्मद नसीम अमिताभ श्रीवास्तव सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद रहीं।