diwali horizontal

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत बॉर्डर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग

    देवरिया LIVE 23/10/25

0 36

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) द्वारा ऑपरेशन “त्रिनेत्र” के तहत बॉर्डर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग

    देवरिया: पुलिस अधीक्षक  संजीव सुमन के निर्देशन में संचालित *ऑपरेशन “त्रिनेत्र”* के अंतर्गत जनपद में अपराध नियंत्रण, गो-तस्करी की रोकथाम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज  अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)  आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के बॉर्डर इलाकों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की गहन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी)  स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से *बॉर्डर प्वाइंट्स खरोह बार्डर थाना गौरीबाजार, हाटा बार्डर थाना महुआडीह, बोहापार बार्डर थाना रुद्रपुर तथा असवनपार रकहट कराहकोल बार्डर थाना एकौना* का भ्रमण किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्डिंग स्थिति, एंगल सेटिंग एवं विद्युत आपूर्ति आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी कैमरे पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में रहें ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, विशेष रूप से गो-तस्करी एवं पशु तस्करी से संबंधित घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारीगण को यह निर्देश दिए गए कि सीसीटीवी कैमरों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए, उनकी रिकॉर्डिंग का बैकअप सुरक्षित रखा जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। साथ ही, बॉर्डर क्षेत्रों में गश्त को और अधिक सघन करने एवं रात्रि के समय पुलिस पिकेट को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।

 

यातायात पुलिस द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान 

देवरिया: पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में  यातायात प्रभारी  द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर बिना हेल्मेट, तीन सवारी एवं स्टंटबाजी करने वालों तथा कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों तथा न्यू कॉलोनी में डॉ गुलाम रसूल और आस्था हॉस्पिटल के सामने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।

 

 

इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा कुल 139 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 4 वाहनों को सीज किया गया।

बरहज पुलिस द्वारा स्नेचिंग (छिनैती) करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार,

देवरिया: पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं धारा  बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अफजल पुत्र महताब  आजाद नगर दक्षिणी थाना बरहज  को मुखबिर की सूचना पर बालू छापर क्रासिंग मार्ग के बगल बगीचे के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से स्नेचिंग (छिनैती) के मंगलसूत्र का 1 लाकेट को बरामद करते हुए  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उल्लेखनीय है कि  को वादिनी  माया यादव पत्नी मारकण्डेय यादव  बढ़या हरदो  बरहज द्वारा थाना बरहज पर लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया कि बरहज सब्जी मण्डी के पास स्थित शौचालय के सामने से एक व्यक्ति द्वारा वादिनी के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया था। इस सम्बन्ध में बरहज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना का अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.