
पुलिस अधीक्षक ने किया नवनिर्मित बैरकों का उद्घाटन
मसौली बाराबंकी : पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने थाना सफदरगंज में पुरुष एव महिला आरक्षी के नवनिर्मित बैरकों का फीता काटकर उदघाट्न किया तथा सेवानिवर्त शिक्षक, पुलिसकर्मियों एव स्वयं सहायता समूह छात्राओं से संवाद थाने के चैकीदारों को कम्बल वितरण किया तथा वार्षिक मुआयना किया। थाना मुख्यालय पहुँचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी को फतेहचंद जगदीश राय इंटर कालेज के छात्रों की कलर पार्टी द्वारा स्वागत सम्बोधन करते हुए सलामी दी तथा उपनिरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने थाना परिसर में जनसहयोग से नवनिर्मित महिला एव पुरुष बैरक का फीता काटकर उदघाट्न किया। उदघाट्न पश्चात उपस्थित गणमान्य एव पुलिसकर्मियों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस के लिए तीन काम सबसे महत्वपूर्ण होते है जिसमे प्रथम यह है कि समाज को अपराध मुक्त बनाया जाय दूसरा काम है कि यदि कोई अपराध घटित हो जाय तो उसका अनावरण होना चाहिए तीसरा काम है कि अपराध करने वाले को सजा दिलाना।
उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस से बड़ी अपेक्षाएं है जिसमे पुलिस को कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करना बेहतर पुलिसिंग की पहचान है। पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। कोई भी महिला छात्रा डायल 1090 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने डायल 112 व डायल 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए यूपी कॉप में मिलने वाली 27 सेवाओं की जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों के पालन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि आप लोग समाज के हर अंग के साथ मिलकर काम करे लोगो के बीच से पुलिस का डर को दूर करे उन्होंने स्वच्छता एव पोषण वाटिका पर विचार व्यक्त किया। उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चैहान ने कहा कि थानों में ऐसे कार्यक्रम होने से लोगो में जागरूकता आयी है। पुलिस अधीक्षक की पहल सराहनीय है उन्ही से प्रेरित होकर तहसील स्तर पर जनसहयोग से भी कार्य कराया जा रहा है।
पुलिसिंग व्यवस्था बदल चुकी है। महिला शसक्तीकरण चलाया जा रहा है। शिक्षक शिवराम वर्मा के संचालन में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर, प्रभारी निरीक्षक जैदपुर सन्दीप राय, प्रभारी निरीक्षक मसौली विजेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल, ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, मनोज सोनी, मण्डल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए बीट पुस्तिका, अपराध रजिस्टर, थाना समाधान पंजिका, आईजीआरएस का जायजा लिया तथा शस्त्रों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने थाना परिसर में बनी पोषण वाटिका का जायजा लिया तथा क्यारियों में बोई गयी सब्जी आदि के बारे में जानकारी लेते हुए पोषण वाटिका में ही अमरूद के पेड़ का रोपण किया तथा मधु मिशन के तहत मधुमक्खी पालन का जायजा लिया तथा लोगो को मधुमक्खी पालन के प्रति प्रेरित किया।