diwali horizontal

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का एडीएम नमांमि गंगे ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

0 101

 

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में स्थानीय गायक/कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
सांस्कृतिक प्रतिभा खोज द्वारा स्थानीय लोक कलाओं के संरक्षण एवं संबर्धन पर दिया जाये बल-एडीएम नमांमि गंगे
असोनभद्र/ब्यूरो आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’ आयोजन का अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) श्री आशुतोष दूबे, प्राचार्य श्रीमती वन्दना सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी श्री राजेश कुमार खैरवार, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, श्री विजय शंकर चतुर्वेदी, श्री दीपक केशवानी, श्री सुनील तिवारी, श्री अजय प्रताप कटियार नामित सदस्य ने द्वीप प्रज्जवलित कर साहित्य संगीत एवं कला की देवी मॉ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र जनपद की सांस्कृतिक विधाओं-लोक गायन, लोकनाट्य, भजन, लोक गीत बिरहा पार्टी आदि के कुल 33 प्रतिभावान कलाकारों का चयन निर्णायक मण्डल कमेटी द्वारा किया गया। जनपद के लोक कलाकार राजकीय महिला महाविद्यालय छपका में कार्यक्रम में अपने शानदार प्रस्तुति दर्ज करायी। अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा सोनभद्र के लोक कलाकारों द्वारा प्राचीन भारतीय लोक गायन एवं संगीत के विविध आयामों के जीवंत किया गया। ये सांस्कृतिक विधाएं ही किसी भी देश समाज की सशक्त अर्मूत धरोहर होती है। अपर जिलाधिकारी नमांमिम गंगे ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऐसे कार्यक्रमों द्वारा जनपद की सांस्कृतिक मानवीय धरोहर को प्रोत्साहित कर राष्ट्रीय पटल पर पहुॅचाने का कार्य करती है। इन्ही कलाकारों में से आगे बढ़ते हुए पदमश्री पुरस्कारों को सुशोभित करते है। राजकी महिला महाविद्यालय के प्राचार्या ने सभी कलाकारों की प्रस्तुति का गहनता से अवलोकन करते हुए उनकी अन्दर छुपी हुए प्रतिभा को निखारने पर बल दिया, उन्होंने सभी कलाकारों के शानदार अभिनव एवं मंचन बधाई दी। दिनांक 31 जुलाई/रविवार को भी स्थानीय कलाकारों द्वारा अपना प्रदर्शन किया जायेगा, जो कलाकार आज के कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर सके हैं, वह कल के कार्यक्रम में निर्धारित समय पूर्वान्ह 10.00 बजे उपस्थित होकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं, 31 जुलाई, 2022 तक कार्यक्रम की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। इस मौके पर श्री नेसार अहमद, श्री युवराज सिंह संरक्षक सूचना केन्द्र, मुकेश कुमार, श्री जगदीश प्रसाद, श्री आर्यभट्ट सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.