
छठ पर्व को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण!
कुशीनगर: आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत आज फाजिलनगर स्थित छठ घाट का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा एवं उप जिलाधिकारी कसया/ प्रशासक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही जलभराव, बैरिकेडिंग, चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।