diwali horizontal

5 अक्टूबर तक होगा राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश

0 213

 

अमेठी : प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी ने बताया कि जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माह अगस्त, 2020 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों का चयन परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर घोषित कर दिया गया है। प्रथम चरण में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2020 है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र आदि की मूल प्रति एवं छाया प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयनित संस्थान में उपलब्ध चयन लिस्ट से जांंच करवाने के उपरांत प्रवेश ले लें। उन्होंने बताया कि अंतिम तिथि के उपरांत प्रवेश लेना संभव नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.