diwali horizontal

लखनऊ में बिक रहा मिलावटी पेट्रोल-डीजल।

0 79

लखनऊ में बिक रहा मिलावटी पेट्रोल-डीजल

लखनऊ: पेट्रोल-डीजल में सॉल्वेंट (पेंट फैक्ट्री में प्रयोग होने वाला केमिकल) मिलाकर बेचा जा रहा है। तेल तस्कर डिपो के टैंकर चालक की मदद से सील तोड़कर मशीन और पाइप की मदद से पेट्रोल और डीजल चोरी करते थे। किसी को शक न हो इसलिए उतनी मात्रा में सॉल्वेंट मिलाकर टैंकर को रवाना कर देते थे। चोरी के तेल में भी सॉल्वेंट मिलाकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में बेचते थे।

इसका खुलासा सरोजनी नगर पुलिस ने आबकारी, खाद्य एवं रसद विभाग के साथ मिलकर किया। गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। तेल चोर गिरोह इस मिलावटी डीजल-पेट्रोल को 65 रुपए लीटर बेचते थे। पुलिस ने बताया कि एक टैंकर चालक और बाइक सवार युवक की तलाश की जा रही है, जो इस पूरे गिरोह को तेल चोरी के वक्त पुलिस और विभागीय लोगों के विषय में जानकारी देता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि केरोसीन आसानी से न मिलने और रंगीन होने से मिलावट में दिक्कत होती है। इसके चलते सॉल्वेंट का इस्तेमाल करते हैं। यह ऑयल पेंट बनाने वाली कंपनियों में इस्तेमाल होता है। यह सॉल्वेंट 30 से 40 रुपए (डिमांड और स्टॉक के अनुसार) मिलता है। जिसे पेट्रोल में मिला कर करीब तीन गुना मुनाफा कमाया जाता है। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया- पकड़े गए तेल चोर ऑयल डिपो से टैंकर निकलने के बाद अपने ठिकाने पर सीधे नहीं पहुंचाते थे। उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में छिपाकर खड़ा करते थे। उसके बाद बड़ी सावधानी से सील को तोड़कर मशीन और पाइप की मदद से तेल निकालते थे।

उन्होंने बताया- यह लोग वजन का पूरा ध्यान रखते थे। जिससे डिपो से निकलते वक्त टैंक का वजन और पेट्रोल पंप पर पहुंचने के वक्त बराबर रहे। साथ ही टैंकर से करीब दस प्रतिशत ही पेट्रोल या डीजल चोरी करते थे, जिससे गड़बड़ी को आसनी से पकड़ा न जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.