diwali horizontal

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने स्वागत कर दी बधाई

0 223

बाराबंकी : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सन्तोष सिंह को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में फूल माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत करते हुए सन्तोष सिंह को बधाई दी, वहीं दूसरी ओर व्यापारियों ने धनोखर दवा मण्डी में बड़ी गर्मजोशी के साथ सन्तोष सिंह का स्वागत किया अल्प संख्यक नेता राजा कासिम की अगुवाई में मुस्लिम कार्यकत्र्ताओं ने भी सन्तोष सिंह का स्वागत किया और प्रदेश नेतृत्व का  आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सन्तोष सिंह ने कहा पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका प्रभावशाली तरीके से निर्वाहन करूगाँ व्यापारी अधिवक्ता व समाज की हर एक परेशानी से प्रदेश संगठन द्वारा सरकार तक पहुँचाकर निराकरण करूवाऊगाँ सन्तोष सिंह ने जोर देकर कहा भारती जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता के लिए पद सुख का साधन नहीं है पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी सत्प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूगाँ जल सेवा के माध्यम से स्वागत करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता देवी शरण गुप्ता, व्यापारी नेता नवीन खजान्ची, राकेश सिंह, बार अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश सिंह, राजेश पाण्डेय, सुनील दूबे, संजय मिश्रा, रविनन खजांची केमिस्ट एसोसिएशन ने उपाध्यक्ष बृजेश वैश्य, विकास गुप्ता, जुबेर अहमद खाँ, फराज हुसैन विक्की, लालाराम चैहान के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्तागण व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.