diwali horizontal

करीब पांच महीने बाद खुले प्राथमिक स्कूल बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान।

0 92

कोविड-19 प्रोटोकॉल थर्मल स्कैनिंग व मॉस्क के साथ बच्चों को दी गई इन्ट्री।

फतेहपुर84/उन्नाव : कोरोना की दूसरी लहर सुस्त पड़ने के बाद एक तरफ जहां आम जनजीवन पटरी पर आ रहा है।वहीं दूसरी तरफ स्कूल कॉलेज भी खोल दिए गए हैं। जिसके बाद 1सितम्बर बुधवार से प्राथमिक विद्यालय भी खोल दिए गए और कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत पठन-पाठन का कार्य भी शुरू हो गया। तकरीबन 5 महीने से प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य बंद था।बुद्धवार को जब पहले दिन प्राइमरी स्कूल खुला तो साफ सफाई के साथ-साथ ही स्कूलों की विशेष सजावट भी की गई थी। छोटे-छोटे बच्चे जब स्कूल पहुंचे तो उनका स्वागत अध्यापकों द्वारा टीका लगाकर किया गया साथ ही साथ बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई।

काफी दिनों बाद स्कूल पहुंचकर एक तरफ जहां बच्चे काफी खुश दिखे तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षक भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।इंचार्ज शिक्षिका सहनाज फातिमा नें बताया कि शासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पठन-पाठन का कार्य कराना है।अगर बच्चों की तादाद ज्यादा हो गई तो विद्यालय को दो शिफ्ट में चलाया जाएगा।वहीं शासन के मंशानुरुप बच्चों को बुद्धवार होने के कारण खानें में तहरी तथा पीने के लिए दूध भी दिया गया।आपको बतादें कि यूपी सरकार अभी हाल ही में 24 अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय पहले ही खोल चुकी है।वहीं खण्ड शिक्षाधिकारी डा०विनोद कुमार जी नें बताया कि आज पहला दिन था प्राईमरी के बच्चे स्कूल आनें पर काफी उत्साहित दिखाई दिए।बच्चों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को निर्देशित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.