
उरई (जालौन) कोंच जालौन के जुगराजपुरा के ग्रामीणों से खक्सीस फीडर में बिजली विभाग द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हर आठ दिन में गांव आने और फर्जी तरीके से वीडियो बनाकर फसाने व जो लोग पैसा दे देते हैं उन पर अपनी कृपा बरसा कर चले जाते हैं। ग्रामीणों की मानें तो गांव में 90 प्रतिशत विद्युत कनेक्शन है लेकिन फिर भी किसी के यहां मीटर न होने व किसी के यहां यह कहकर कि तुम्हारा तो कनेक्शन ही नहीं है, इस तरह से खूब लूटपाट की जा रही है। किसी के यहां ओवरलोड होने की बात कहकर उत्पीड़न किया जा रहा है प्रधान प्रतिनिधि ने भी इस लूट खसोट का विरोध किया है और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ टोल फ्री नंबर व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी है। वहीं ग्रामीणों के इन आरोप को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी खामोश है और कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि आपके द्वारा मामला बताया गया है जांच की जाएगी वही जिले पर बैठे उच्च अधिकारी क्या ऐसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर करेंगे कार्रवाई वही ग्रामीण अरविंद कुमार जाटव प्रधान प्रतिनिधि, दयाशंकर दीक्षित, पूर्व प्रधान सुरेश चन्द्र, प्रेम नारायण, उदयवीर,मानसिंह, अरविन्द कुशवाहा, सुरेश जाटव,रामखिलौने, अमर सिंह, करन सिंह, जीनि, सन्तराम, रामजी, रमेश चंद्र, अमित कुमार, उन्दीराम रजक, सुनीता रजक, अबध रानी, लालू कुशवाहा ओम प्रकाश, रामस्नेही, आदि ग्रामीण मौजूद रहे