diwali horizontal

 वीडियो वायरल करने के बाद महिला ने की खुदकुशी, ससुरालियों को बताया निर्दोष, 

0 202

उन्नाव :  जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। जीवित होने की आशंका पर परिजन शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के मोबाइल पर एक वीडियो मिला है, जिसमें उसने ससुरालियों को निर्दोष बताते हुए उन पर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही है।

कोरारी गांव निवासी निर्मल रावत की 25 वर्षीय पत्नी मोनी का शव सोमवार रात कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। उसे लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे नीचे उताकर जीवित समझ जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत बता शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांच वर्ष पहले मोनी ने गांव के ही युवक से शादी की थी। मृतका मोनी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या की बात कहते हुए ससुरालीजनों को निर्दोष बता उन्हें प्रताड़ित न किए जाने की मांग की थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.