
भारी बारिश के बाद आलमनगर रोड पर नाला जाम, नगर निगम ने संभाली जिम्मेदारी।
लखनऊ: बुद्धेश्वर चौराहा स्थित आलमनगर रोड पर इंजीनियरिंग विभाग के अधीन आने वाला नाला भारी बारिश के बाद जाम हो गया। स्थानीय निवासियों द्वारा समय पर सूचना दिए जाने के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित नाला इंजीनियरिंग विभाग के अधीन है और उसकी सफाई की जिम्मेदारी भी वहीं की थी। लेकिन विभागीय अभियंताओं ने उदासीनता दिखाई और कार्रवाई से किनारा कर लिया। ऐसे में नगर निगम कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके सर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए नाले की सफाई कराई और क्षेत्रवासियों को राहत पहुंचाई।