diwali horizontal

KGMU में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर ने भागकर बचाई जान

0 128

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में ट्रामा सेंटर में बवाल देखने को मिला। एक मरीज की मौत के बाद यहां परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। किसी तरह डॉक्टर और स्टाफ ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

परिजनों का आरोप है अस्पताल में दो दिनों से भर्ती महिला को देखने के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे थे। महिला की तबीयत बिगड़ती जा रही थी, लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने उसे नहीं देखा।

लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत का जिम्मेदार ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों को बताया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर उत्पात मचाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.