diwali horizontal

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की प्रचंड जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में विजयोत्सव, ढोल-नगाड़ों संग कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0 50

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की प्रचंड जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में विजयोत्सव, ढोल-नगाड़ों संग कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को उत्साह, उमंग और जश्न का माहौल देखने को मिला। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजयोत्सव आयोजित किया और बड़ी संख्या में जुटकर विजय उत्सव को यादगार बना दिया।जीत की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे। परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप गूंज उठी, जहां कार्यकर्ता नाचते-गाते हुए अपनी खुशी का इज़हार करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर “बिहार में विजय” की शुभकामनाएं दीं और आतिशबाज़ी कर अपनी उमंग का प्रदर्शन किया।विजयोत्सव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृज बहादुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, अवनीश त्यागी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी अतुल अवस्थी एवं चौधरी लक्ष्मण सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, रामचन्द्र प्रधान (सदस्य विधान परिषद), मुकेश शर्मा (सदस्य विधान परिषद) और महापौर सुषमा खर्कवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बिहार की जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के विश्वास और संगठन की मजबूती का परिणाम बताते हुए इसे शुभ भविष्य का संकेत बताया। प्रदेश मुख्यालय पर मनाया गया यह विजयोत्सव कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार कर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.