diwali horizontal

खबर छपने के बाद एसडीएम और सीओ ने लिया संज्ञान,जांच करने पहुचे!

0 191

खीरों रायबरेली :  खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन मौके पर एसडीएम जीतलाल सैनी व सीओ लालगंज इन्द्रपाल सिंह पहुच कर आसपास के लोगो के बयान दर्ज दिए गए है।  गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के गाँव सिंघनीखेड़ा मजरे बकुलिहा निवासिनी पूनम ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने अपने किराये के गुंडों से घर पर आग लगवा दिया। जब इतने से मन नही भरा तो घर की दीवार भी गिरा दिया। वही इन का विरोध करने पर जातिसूचक गालियाँ देते हुए उसे लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । दलित महिला ने पड़ोस के गाँव बाबाखेड़ा निवासी चार लोगों पर मारपीट कर घर जला देने का आरोप लगाया है ।

इसी जमीन पर विष्णु ने छप्पर रख लिया था । विष्णु की पत्नी पूनम ने उपरोक्त चार लोगों पर उक्त आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था  सोमवार को एसडीएम लालगंज जीतलाल सैनी व सीओ इन्द्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच की । एसडीएम जीतलाल सैनी ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा पाया गया है । जाँच की जा रही है । रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी । उनके अग्रिम आदेश के अनुसार कार्यवाही की जाएगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.