diwali horizontal

बलरामपुर अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की आंख के ऑपरेशन के बाद मरीज की आंख की रोशनी गई

0 82

लखनऊ : सरोजनी नगर के बलरामपुर अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की आंख के ऑपरेशन के बाद रोशनी चली गई. आरोप है कि उससे ऑपरेशन और लेंस डालने के नाम पर तीन हजार रुपये भी वसूले गए. पीड़ित मरीज ने मुख्यमंत्री से लेकर तमाम अफसरों से पूरे मामले की लिखित शिकायत की है जानकारी के अनुसार, राजधानी के सरोजनी नगर निवासी रामजीत यादव ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में डॉक्टर से उन्होंने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था. ऑपरेशन के दिन ओटी के बाहर डाॅक्टर के एक कर्मचारी ने आकर 6 हजार रुपये की मांग की

लेंस और ऑपरेशन के नाम पर मांगे गए पैसे देने पर जब उन्होंने असर्मथता जताई. तब सरकारी लेंस खराब होने की बात कहते हुए दबाव बनाकर उनसे तीन हजार रुपये पत्नी के जरिए वसूल लिए गए. ऑपरेशन के बाद आंख की रोशनी नहीं आई. तब वह कुछ समय बाद उन्हीं पुनर्नियुक्ति वाले डाॅक्टर के पास पहुंच कर समस्या बताई डाॅक्टर ने उन्हें समझाकर कुछ दिन दवा खाने को बताया. आश्वस्त किया कि रोशनी आ जाएगी. फिर भी रोशनी न आने पर बुजुर्ग दोबारा गया तो उनके साथ गलत तरीके से डाॅक्टर पेश आए. उनसे अभद्रता करते हुए भगा दिया. फिर वह अस्पपताल के कई अफसरों के पास शिकायत लेकर गए, लेकिन सुनवाई होने के बजाए वह धक्के खाते रहे

आखिरकार दो दिन पहले पीड़ित बुजुर्ग रमाजीत ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल के अफसरों को लिखित पत्राचार कर शिकायत की है. इस मामले में बलरामपुर अस्पताल के अफसरों का कहना है कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है. शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.