diwali horizontal

एएचटीयू टीम ने चार बाल श्रमिकों को किया रेस्क्यू

0 215

अमेठी : ‘नो चाइल्ड लेबर अभियान’ के तहत बाल श्रम रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू रामराज सरोज व शशिकला श्रम प्रवर्तन अधिकारी जनपद अमेठी द्वारा जनपद में गठित टीम के साथ थानाक्षेत्र अमेठी व मुंशीगंज में ईंट भट्ठा, ढाबा, होटल, दुकान आदि पर बाल श्रमिकों को तलाश करते हुए क्षेत्र के लोगों/अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए जागरूक किया गया

इस दौरान बाल श्रमिक शहबाज पुत्र मुस्ताक अहमद को सुनील कमानी हाउस मुंशीगंज रोड अमेठी से, जमशेर अली पुत्र वारिस को अमन विक्रम सर्विस सेन्टर मुंशीगंज रोड अमेठी से, अरमान पुत्र शमसेर अली, गुलफाम पुत्र जमील अहमद को न्यू आधुनिक आटो गौरेज सुल्तानपुर रोड कस्बा मुंशीगंज से रेस्क्यू कर उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.