
एम्ज़ फ़ाउण्डेशन ने ग़रीबों को दिया राशन
लखनऊ : एम्ज़ फ़ाउण्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आसिफ़ अब्बास ज़ैनुल के द्वारा विगत वर्षों से लोगों की मदद की जा रही है। इसी विषय में आज एम्ज़ फाउंडेशन द्वारा पुराने लखनऊ स्थित कर्बला दिनातुद्दौला में ग़रीब असहाय लोगों को राशन वितरण गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ अली खान महमूदाबाद मौजूद रहे।

एम्ज़ फ़ाउण्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आसिफ़ अब्बास ज़ैनुलने कहा लोगों को मुफ्त राशन वितरण करने की मुख्य वजह यह है कि कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों का रोज़गार छिन गया है जिसकी वजह से लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सामाजिक संस्था एम्ज़ फाउंडेशन ने यह ज़िम्मेदारी उठायी और लोगों की मदद को आगे आयी।

एम्ज़ फाउंडेशन पिछले कई सालों से लगातार लोगों की मदद कर रही है, एम्ज़ फाउंडेशन द्वारा समय समय पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, राशन वितरण किया जाता है। इसी विषय में आज भी एम्ज़ फाउंडेशन द्वारा मुफ्त राशन वितरण किया गया। एम्ज़ फ़ाउण्डेशन की तरफ से अब तक दस हज़ार लोगों को राशन वितरण किया जा चुका है।

राशन वितरण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चला
इस मौके पर डॉ. अली खान महमूदाबाद ने एम्ज़ फाउंडेशन के काम की सराहना की और कहा अल्लाह से दुआ है कि यह संस्था हमेशा ईमानदारी से लोगों की मदद करती रहे इस कार्यक्रम में शारीरिक दूरी और कोविड नियमों का पालन करते हुए राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर एम्ज़ फाउंडेशन की तरफ से एम्ज़ फ़ाउण्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आसिफ़ अब्बास ज़ैनुल को-फाउंडर फ़ैज़ी अब्बास, जव्वाद रज़ा, वजाहत हुसैन, अरशद हसन मीडिया कार्यकारी और समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।