diwali horizontal

सीतापुर के महमूदाबाद से पार्षद रहे अजय द्विवेदी एडवोकेट समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

0 80

सीतापुर के महमूदाबाद से पार्षद रहे अजय द्विवेदी एडवोकेट समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था जताते हुए सीतापुर जनपद के महमूदाबाद नगर पालिका परिषद से पार्षद रहे अजय द्विवेदी एडवोकेट ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और ज्वॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय द्विवेदी ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे संघर्षों से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है, जो जनता की आवाज़ को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठा रही है।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अजय द्विवेदी और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनके गले में कांग्रेस का तिरंगा पटका पहनाया और सदस्यता कार्ड सौंपा। उन्होंने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि कांग्रेस परिवार में नए साथियों के जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सीतापुर की अध्यक्ष ममता वर्मा, यूपी कांग्रेस विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर अली आसिफ जमा रिज़वी, यूपी कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार राय, एफएएस चर्चिल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।अजय द्विवेदी के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अविनाश प्रताप सिंह, इमरान मोहम्मद, मोहम्मद तारीक, राहुल पांडे, इरफान, सिराज अहमद, अविरल द्विवेदी, अतिकुर रहमान, राम सुचित समेत बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.