
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने कहा कि भाजपा को तत्काल प्रिंटू महादेव को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए एवं केरल पुलिस को अविलंब इस मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रिंटू महादेव का बयान भाजपा और संघ के वास्तविक चाल, चरित्र और चेहरे को दर्शाता है ये हिंसक प्रवृत्ति इनका मूल चरित्र है। संविधान और कानून में न कभी इनकी आस्था थी, न है और न ही कभी होगी श्री राय ने कहा कि इन्होंने 1948 में भी एक गांधी के सीने पर गोली मारी थी और आज फिर जब एक गांधी इस देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है तो यह इस गांधी के भी सीने पर गोली मार देना चाहते हैं।
श्री अजय राय जी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मा0 श्री राहुल गांधी जी की सुरक्षा में चूक की घटनाएं सामने आ रही हैं, उनकी सुरक्षा को लेकर जिस तरीके से शासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है और जिस तरह से हिंसक बयान सामने आ रहे हैं यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमने पहले भी पत्र लिखकर राहुल जी को एसपीजी सुरक्षा देने की मांग की थी और अब इन हालातों में हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द जननायक श्री राहुल गांधी जी की एसपीजी सुरक्षा बहाल कराई जाए। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करती है।