diwali horizontal

Akash Yadav को RLJP ने पार्टी से निकाला

0 218

Akash Yadav को RLJP ने पार्टी से निकाला

Bihar News: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई, अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. तेज प्रताप यादव ने मीडिया से दूरी बना ली है। इस मामले पर कभी तेज प्रताप के करीबी रहे आकाश यादव सामने आए। अनुष्का उनकी छोटी बहन है। आकाश, कभी छात्र आरजेडी के अध्यक्ष हुआ करते थे। हालांकि, ढाई-तीन साल पहले उन्होंने पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जॉइन कर ली थी। मगर, पारस ने आकाश को अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ अनुष्का यादव की तस्वीर वायरल होने के बाद आरजेडी सुप्रीमो ने छह साल के लिए पार्टी से उनको निष्कासित कर दिया। इसके कुछ ही दिनों के अंदर आकाश यादव को भी उनकी पार्टी ने छह साल के लिए निकाल दिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) ने पत्र जारी कर दी। आकाश यादव, अनुष्का यादव के भाई हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने निष्कासन से संबंधित पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। पूर्व सांसद पशुपति पारस ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश यादव को रालोजपा के छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष से 6 साल के लिए तत्काल रूप से निकाला जाता है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.