diwali horizontal

अखिलेश यादव का सैंथवार समाज को भरोसा, भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार और धोखे का आरोप

0 54

अखिलेश यादव का सैंथवार समाज को भरोसा, भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार और धोखे का आरोप

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता से सच्चाई छुपाती है और शिक्षा, कृषि तथा स्वदेशी के मुद्दों पर गरीबों और किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और लूट से मुक्ति के लिए जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है और सन् 2027 में भाजपा जाएगी, समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
यह टिप्पणी अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित सैंथवार, मल्ल और पीडीए समाज की बैठक को संबोधित करते हुए की। कार्यक्रम का आयोजन अजय कुमार पिंटू सिंह सैंथवार ने किया और संचालन श्री किसान सिंह सैंथवार ने संभाला।अखिलेश यादव ने बड़ी संख्या में आए सैंथवार समाज के लोगों का अभिनंदन करते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी और समाजवादी सरकार में उनके साथ न्याय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और स्व0 केदारनाथ सिंह तथा सैंथवार समाज को सम्मान मिलेगा। इसके तहत गोरखपुर के साथ ही लखनऊ में गोमती रिवरफ्रंट पर स्व0 केदारनाथ सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।कार्यक्रम में सैंथवार समाज के वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने उनके समाज के साथ लगातार धोखा किया है और उसकी अब कोई साख नहीं बची है। उन्होंने याद दिलाया कि समाजवादी पार्टी ने स्व0 केदारनाथ सिंह और सैंथवार समाज का हमेशा सम्मान किया और मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू कराने के लिए संघर्ष और जेल भरो आंदोलन भी चलाया। भाजपा ने उनके आरक्षण पर डाका डाला, लेकिन सैंथवार समाज को अखिलेश यादव से बहुत उम्मीदें हैं।इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद एचटी हसन, डॉ. दीन मोहम्मद दीन, ज्योति सिंह सैंथवार एडवोकेट, ममता सिंह सैंथवार, कृष्ण मोहन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय मल, वीरेन्द्र सैंथवार, राजेन्द्र, रामानंद चेयरमैन हाटा, राम सिंह मास्टर साहब, अजय मल, भोला सिंह, सतीश सिंह, रमेश और दिग्विजय सिंह सहित कई समाजवादी नेताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग के साथ न्याय करेगी और सच्चाई तथा पारदर्शिता पर आधारित शासन सुनिश्चित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.