diwali horizontal

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने जाहिर की खुशी।

0 68

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने जाहिर की खुशी।

 

Lucknow News:समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान की सीतापुर जेल से रिहाई हो गई है। उनकी रिहाई पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें शुरू से भरोसा था कि अदालत न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी के लिए बहुत खास और राहत भरा दिन है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी झूठे केस आज़म खान पर लगाए गए थे, वो एक दिन खत्म होने ही थे। उन्होंने साफ कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार फिर से आएगी, तो न सिर्फ आज़म खान के खिलाफ, बल्कि बाकी नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर जो गलत केस किए गए हैं, वो सभी वापस लिए जाएंगे।

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेताओं पर केस होते हैं, तो वो खुद ही उन्हें हटा लेते हैं। लेकिन जब सपा नेताओं की बात आती है, तो उन्हें परेशान किया जाता है। ये राजनीति में गलत परंपरा है।

 

उन्होंने यह भी साफ किया कि आज़म खान समाजवादी पार्टी के साथ हैं और रहेंगे। अफ़वाहों को उन्होंने खारिज कर दिया कि आज़म पार्टी छोड़ सकते हैं।

 

अखिलेश ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी को झूठे केस में फँसाना बहुत गलत है। अगर हम सत्ता में आते हैं, तो हम ऐसा कभी नहीं करेंगे। हम कानून और संविधान के हिसाब से ही काम करेंगे।

 

उनका कहना है कि आज़म ख़ान की रिहाई न्याय की जीत है और इससे यह संदेश गया है कि सच को ज्यादा देर तक दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने अदालत का धन्यवाद भी किया कि उसने आज़म खान को राहत दी।

 

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि जनता यह समझे कि कौन उनके साथ है और कौन सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.