diwali horizontal

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए

0 49

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाए

लखनऊ Live: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर गोमती नदी की हालत बिगड़ने को लेकर हमला बोला है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी जिम्मेदारी जनता पर डाल रही है।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक खबर शेयर करते हुए भाजपा के शासन और मुख्यमंत्री के नदी सफाई में जनता को शामिल करने के तरीके का मजाक उड़ाया। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक अखबार की कटिंग शेयर की। इस कटिंग में गोमती नदी की सफाई के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने भाजपा सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री के उस आह्वान का भी मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने नदी की सफाई में जनता की भागीदारी की बात कही थी। अखबार की खबर के अनुसार, मुख्यमंत्री ने एक महीने के अंदर गोमती की सफाई के लिए एक विस्तृत योजना रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।अखिलेश ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामी का ठीकरा अब जनता के सिर पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी गलती मानने के बजाय जनता को दोषी ठहरा रहे हैं। अखिलेश यादव ने सरकार पर गोमती नदी की सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और नदी को साफ करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।जिस जनता के हाथ में मुख्यमंत्री जी जिम्मेदारी का टोकरा थमाकर अपने दायित्व से बचना चाहते हैं, वही जनता सरकार से पूछ रही है कि गोमती में लगे विश्वस्तरीय फाउंटेन मतलब विश्वस्तरीय फव्वारे कहां गए? कोई आंखों के सामने से चुरा ले गया या बेचकर मिलकर-बांटकर आपस में निपटारा हो गया। जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी, तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी पूछा कि गोमती नदी में लगाए गए महंगे फव्वारे कहां गायब हो गए?

Leave A Reply

Your email address will not be published.