diwali horizontal

अखिलेश यादव ने कहा – महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान की BJP सरकार कर रही है साजिश

0 57

अखिलेश यादव ने कहा – महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान की BJP सरकार कर रही है साजिश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा के एक अस्पताल में महात्मा बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की चित्रित टाइल्स को फर्श पर लगाना बेहद अपमानजनक कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि यह एक संगठित साजिश का हिस्सा है, जो पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के प्रतीकों और महापुरुषों का अपमान कर उसकी एकजुटता को तोड़ने का प्रयास है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जो पीडीए समाज को दबाने और अपमानित करने की सोच के तहत हो रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले लखनऊ और लखीमपुरखीरी में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना को लेकर भी दबंगों ने रोड़े अटकाए और भाजपा सरकार ने उनका साथ दिया।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का वर्चस्ववाद पीडीए समाज पर शारीरिक और मानसिक प्रहार के रूप में सामने आ रहा है, लेकिन इससे पीडीए का मनोबल नहीं टूटेगा। उत्पीड़न का प्रतिकार ही शक्ति बनती है और भाजपा अब अपनी सीमा लांघ चुकी है। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि भाजपा की ये कोशिशें अंततः नाकामयाब होंगी और 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर भ्रष्टाचार और अन्याय का अंत करेगी।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को विकास या तरक्की से कोई मतलब नहीं है, यह केवल जुमलों की सरकार है। उनके शासन में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अवैध खनन चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामले में न तो दिल्ली का ड्रोन और न ही लखनऊ का सीसीटीवी कैमरा कार्रवाई कर पा रहा है क्योंकि सब कुछ सत्ता की मिलीभगत से हो रहा है।अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे इस भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं और 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.