diwali horizontal

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार का सफाया आगामी चुनाव में वोटों के बुलडोजर से होगा

0 122

बांदा : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर चलाने में माहिर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी भाजपा सरकार का सफाया जनता आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बुलडोजर चला कर करेगी। बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए अखिलेश ने बुधवार को बांदा में राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर व्यापारी और नौजवान सभी बदहाल है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है और नौजवान बेकार घूम रहा है। किसानों को फसलों की कीमत और खाद पानी नहीं मिल रहा है। अन्ना मवेशियों से किसानो की फसल को बचाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। रात दिन किसान जाग कर अन्ना मवेशियों से फसलों रक्षा कर रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को छला गया है। सरकार ने बुंदेलखंड को कुछ भी नहीं दिया है जबकि मौजूदा सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र से सभी विधायक भाजपा के हैं। भाजपा सरकार के वायदे और जुमले सभी झूठे साबित हुए हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को वापस लौटने का तत्काल इंतजाम न होने से अनेकों मजदूर हताहत हुए और उन्हें पुलिस की लाठी डंडों का सामना करना पड़ा। सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। अगर मदद की तो केवल समाजवादी पार्टी ने जिसने सभी मृतक आश्रित परिवारों को एक लाख रुपये दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके परिवार नहीं होते वह किसी परिवार का दुख दर्द नहीं समझते हैं। केवल पीड़ित परिवारों की वही मदद करते हैं जिन के परिवार होते हैं। उन्होंने कहा कि दमदार सरकार चलाने वाले झूठ बोलने वाले हैं। उनकी झूठी बातें ही दमदार है। बीएड बेरोजगार, शक्षिामत्रिों ,किसानों व नौजवानों से किए गए सभी वायदे बेकार साबित हुए हैं। न ही किसानों की आमदनी दूनी हुई और न ही करोड़ों लोगों को नौकरी देने के सपने पूरे हुए।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.