diwali horizontal

इकरा हसन-डिम्पल यादव विवाद पर , अखिलेश का बड़ा बयान,का बड़ा बयान,

0 79

इकरा हसन-डिम्पल यादव विवाद पर , अखिलेश का बड़ा बयान,

उत्तर प्रदेश Live: अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव और सांसद इक़रा हसन को लेकर बीजेपी की आलोचनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के अन्य सांसद दिल्ली की एक मस्जिद में गए थे, जिसके बाद बीजेपी ने उनके पहनावे को लेकर आपत्ति जताई।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि डिंपल यादव ने मस्जिद में ऐसे कपड़े पहने जो इस्लामिक मर्यादाओं के अनुकूल नहीं थे, और उनकी तुलना इक़रा हसन से की गई, जिन्होंने मस्जिद में सिर ढककर अपनी धार्मिक समझ दिखाई थी। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जो कपड़े वे संसद में पहनते हैं, वही हर जगह उनकी पहचान हैं, और इस मुद्दे को तूल देना भाजपा की तंग मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिद यात्रा कोई राजनीतिक सभा नहीं थी, बल्कि एक सामान्य भेंट थी। साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब सिर्फ धार्मिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण ने राजनीतिक हलकों में गर्माहट ला दी है और एक बार फिर धर्म और राजनीति के मेल को लेकर बहस छेड़ दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.