
लखनऊ : पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ताबड़तोड़ अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही है। क्राइम ब्रांच ने आलमबाग थाने की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 25000 रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम साबिर अली कादरी पुर वसीर अली कादरी निवासी खिरिया टोला सदर कुशीनगर वर्तमान पता अवध विहार इंदिरा नगर बताया है। अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई मामले थाने पर पंजीकृत थे। जिसमें वह फरार चल रहा था। पुलिस ने अपराधी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।