diwali horizontal

यूपी में तेज बार‍िश का अलर्ट, इन 15 जिलों में मचाएगा भयानक कहर;

0 290

UP weather Update : यूपी में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तीखी धूप तो कभी रात में गलन लोगों को हल्की ठंड का एहसास करा रही है। इस बीच यूपी में अब अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

फरवरी के महीने में ही यह तीखी धूप लोगों को काफी परेशान कर रही है।

मुख्य बिंदु:

 

19 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में भयानक बारिश की संभावना।

मेरठ में सबसे कम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP weather: आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिन तक यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं। ऐसे में 18 और 19 फरवरी को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में सुबह या देर रात हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं, 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश हो सकती है। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और आसपास के जिले शामिल हैं। गोद में बच्चा और प्लेटफॉर्म पर फर्ज… RPF महिला जवान के जज्बे को आप भी करेंगे सलाम

मौसम में नहीं होगा कोई खास बदलाव

 

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 19 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद मौसम में मामूली उतार-चढ़ाव की संभावना है। फिलहाल आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, अधिकतम तापमान में पहले 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.