
अलीगंज पुलिस ने अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, 2 किलोग्राम से अधिक नाजायज गांजा बरामद
लखनऊ: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 2.060 किलोग्राम नाजायज गांजा और 1127 रुपये नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से नशा तस्करी के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।यह गिरफ्तारी 30 जुलाई 2025 को अलीगंज थाना पुलिस की सतत निगरानी और संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम केंद्रीय विद्यालय के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर तुरंत कार्रवाई में जुट गई। जब आरोपी को पुलिस ने देख लिया तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अभिषेक पुत्र दुलारे बताया। वह हाल में झोपड़पट्टी के पास केंद्रीय विद्यालय थाना क्षेत्र में रहता है, जबकि उसका मूल गांव सिधौली, जिला सीतापुर है। अभिषेक मजदूरी करता है और गांजा लाकर लखनऊ में अलग-अलग जगहों पर चोरी-छिपे ऊंचे दामों पर बेचता था, जिससे वह कम समय में अधिक मुनाफा कमा सके।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में थाना अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक संतोष कुमार आद्याप्रसाद दूबे, उपनिरीक्षक वेद प्रकाश वर्मा और कांस्टेबल रजत यादव व विवेक कुमार शामिल थे।यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार सक्रियता और अपराध नियंत्रण के प्रयासों का हिस्सा है, जिससे समाज से नशे के विषैले प्रभाव को दूर करने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर होगी।
