diwali horizontal

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक सम्पन्न

0 150

बाराबंकी : फतेहपुर कस्बे मे ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की कार्यकर्ता की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद जहीर अंसारी ने की। बैठक मे पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद खतीब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिये जी तौड़ मेहनत करने की जरुरत है। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ता मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन का मिशन घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है 70 साल से मुसलमानों, दलितों व पिछड़ों का सिर्फ शोषण किया गया है चाहे वह कांग्रेस पार्टी हो चाहे समाजवादी पार्टी चाहे बसपा पार्टी हो सभी ने लोगों को सिर्फ ठगने का ही काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि जब मुजफ्फरनगर जल रहा था तो सपा के 69 मुस्लिम विधायक खामोश तमाशाई बने रहे।

 

अखिलेश यादव अगर चाहते तो 24 घंटे में दंगा रुक सकता था लेकिन वह सैफई में नाच देखने में मस्त थे महीनों दंगा चलता रहा लेकिन दंगाइयों को खुली छूट दी गई मुजफ्फरनगर का वाकिया बताते हुए आज मुझे बड़ा अफसोस लग रहा है। पार्टी के जिला सचिव फैसल मलिक ने कहा कि आने वाले समय में मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन को मजबूत करिए आने वाले 2022 में इंशा अल्लाह मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पूरे दमखम साथ प्रत्याशी उतारेगी आप लोग मजलिस के प्रत्याशियों को जिता कर भेजिए ताकि आपके हक की लड़ाई लड़ सकें। श्री फैसल ने कहा कि वो दिन दूर नहीं होगा जब ओवैसी प्रदेश में छा जायेंगे और आने वाला दिन ओवैसी का ही होगा। नगर अध्यक्ष रेहान खान ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को अलग अलग वार्डों में मीटिंग की जाएगी। इस मौके पर अली अहमद, आदिल उस्मानी, कारी परवेज व शाहरुख राइन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.