
विधानसभा अध्यक्ष,कानून मंत्री,व सहकारिता मंत्री ने कार्यक्रम में पहुँच कर आजाद जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बदरका हरवंश,उन्नाव : उन्नाव को अमर साहित्यकारों व क्रांतिकारियों की धरा कहा जाता है अपने अदम्य साहस से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 115वीं जयंती समारोह बदरका हरवंश ग्राम में धूमधाम से मनाया गया वही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायन दीक्षित ,कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी सहित विधायक गण ने कार्यक्रम में पहुँच कर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि आर्पित की,ओैर बारी बारी से मंच से आजाद जी के जन्मदिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये वही साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत मेला भी लगाया गया जिसमें सरकार की ओर चलाई जाने वाली योजनाओं को भी कैम्प लगा कर समझाया गया वही आल्हा के माध्यम से देश भक्ति कार्यक्रम भी चलता रहा और कार्यक्रम में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
अमर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का ननिहाल उन्नाव शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित बदरका गांव है जहां शहीद चंद्रशेखर आजाद का बचपन बीता, अपनी वीरता के लिए याद किए जाने वाले चंद्रशेखर आजाद का तीन दिवसीय चन्द्र शेखर आजाद की 115 वीं जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया आपको बता दे कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की मां जगरानी का घर इसी बदरका में था जहां उनकी माँ की प्रतिमा व अमर शहीद आजाद जी की प्रतिमा बनी है यही पर आजाद के जन्मदिन का समारोह मनाया जाता है। यहाँ प्रदशनी में सरकारी विभागों के स्टाल भी लगाए गए,जिन पर ग्रामीणों व किसानों को जानकारियां साझा की गई,वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिये व्यापक पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गयी लेकिन यातायात व्यवस्था भीड़ के कारण बाधित रहीं।
पंडित चंद्रशेखर आजाद जी की 115 वी जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली बदरका में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी द्वारा मेले में आए आए हुए दिव्यांगों को सर्दी से बचाव के लिए अंग वस्त्र व उपहार दिया पंडित चंद्रशेखर आजाद जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहित अतिथि गणों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर मंच की ओर से सम्मानित किया उनके साथ मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी,उपाध्यक्ष शिवम आजाद,नगर उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला,मंत्री महेश पांडे,भाजपा नेता अरविंद अवस्थी के साथ साथ दर्जनों राष्ट्र सेवक मौजूद रहे