
अमेज़ॉन मिनी टीवी ने इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज़ ‘डूड’ के दूसरे सीज़न की घोषणा की
जिसका प्रीमियर 20 सितंबर से अमेज़ॉन शॉपिंग ऐप पर मुफ़्त में प्रसारित होगा
मुंबई- अमेज़ॉन की मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा- अमेज़ॉन मिनी टीवी के दर्शकों को रस्क मीडिया की थ्रिलर सीरीज़, डूड के दूसरे सीज़न में एक डिटेक्टिव के जीवन की रोमांचक यात्रा की एक झलक देने के लिए तैयार है। पहले सीज़न की सफलता के बाद, 8.5 की आई एम डी बी रेटिंग के साथ दर्शकों का अपार प्रेम और सराहना मिली इस कहानी में ट्विस्ट और टर्न के साथ एक कट्टर दास्ताँ की भी शुरुआत होती है। आगामी सीज़न में डूड (अम्ब्रीश वर्मा द्वारा अभिनीत) और उसका कट्टर दुश्मन, परवीन सिंह (अमित भड़ाना द्वारा अभिनीत) के बीच एक रोमांचक आमना-सामना देखने को मिलेगा। इस मिस्ट्री थ्रिलर में अपूर्वा अरोड़ा, अरुण कुशवाह, राकेश बेदी और शिबानी बेदी भी हैं, जो रहस्य के घेरे में बंधे हैं। डूड के नए सीज़न का प्रीमियर 20 सितंबर को अमेज़ॉन शॉपिंग ऐप के अमेज़ॉन मिनी टीवी के साथ-साथ फायर टीवी पर भी होगा।
अमेज़ॉन एडवर्टाइज़िंग के हेड गिरीश प्रभु ने कहा अमेज़ॉन मिनी टीवी इस बहुप्रशंसित मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज़ के दूसरे सीज़न को पेश करने के लिए उत्साहित है। एक दिलचस्प कॉन्सेप्ट, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन डायरेक्शन के साथ, डूड के पहले सीज़न ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जैसे-जैसे सीज़न-2 में डूड की रोमांचक और नाटकीय यात्रा आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे हम आशा करते हैं कि यह शो बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ अच्छी तरह से प्रतिध्वनित होगा।”रस्क मीडिया के चीफ़ एग्ज़िक्युटिव ऑफ़िसर, मयंक यादव ने कहा- “डूड -2 के साथ, हमारा लक्ष्य आई पी के बोंडेड फैंस और नए दर्शकों के लिए एक मनोरंजक थ्रिलर कहानी लाना है,जो खासकर जनरेशन- जेड दर्शकों के लिए हो और आज के समय से जुडी हुई भी हो। हमारा मानना है कि – अम्ब्रीश वर्मा, अमित भड़ाना और अपूर्व अरोड़ा जैसे बड़े कलाकारों के साथ, डूड के प्रशंसकों के पास आगे देखने के लिए बहुत कुछ होगा। इस सीरीज़ की दूसरी इन्स्टालमेन्ट को लाने का हमारे प्रयास में उनके भरोसे के लिए अमेज़ॉन मिनी टीवी को हम धन्यवाद देना चाहते हैं।जबकि पहले सीज़न में डूड अपनी माँ के प्रति नकारात्मक सोच न रखते हुए उसे खोजता रहा, आज जारी किया गया ट्रेलर हमें इस बात की एक स्पष्ट झलक देता है कि कैसे सीज़न 2- उसके जीवन को और गहराई से दिखाएगा और इस प्रीक्वल के कथानक में एक पेचीदा आयाम जोड़ेगा । इस बार, डूड अपने करियर के सबसे खतरनाक केस को सुलझाने के मिशन पर है। इन सबके बीच उसकी मुलाकात साइकोपैथिक – परवीन सिंह से होती है, जो अपने साथ ढ़ेर सारी मुसीबतें लेकर आता है। हर मोड़ पर ड्रामा, इमोशन और थ्रिल के साथ, डूड सीजन-2 निश्चित रूप से मनोरंजन के बैरोमीटर को एक पायदान ऊपर ले जाएगा।