diwali horizontal

अमेजन प्राइम उत्‍तर प्रदेश में मैंबर्स को उपलब्ध कराता रहेगा अपने ढेरों लाभ

0 259

लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, गाजीपुर, जालौन, मिर्जापुर, मेरठ और सीतापुर जैसे शहरों के मैंबर्स प्राइम के कई शानदार बेनेफिट्स जैसे मनोरंजन, शॉपिंग आदि का आनंद उठा रहे हैं

लखनऊ : अमेजन प्राइम अपने मैंबर्स को घर पर बैठकर सुविधाजनक रूप से और सुरक्षा के साथ शॉपिंग और मनोरंजन के लाभ एक साथ प्रदान करता है। अमेजन इंडिया ने इस बारे में अहम जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कैसे प्राइम मैंबर्स विभिन्न बेनेफिट्स के लिए इस प्रोग्राम को अपना रहे हैं। भारत में ग्राहक लगातार अपने जीवन को कुछ आसान और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इसके कई प्रमुख बेनेफिट्स का फायदा उठा रहे हैं।

लखनऊ के अलावा, कई अन्य छोटे शहरों जैसे मुरादाबाद, गाजीपुर, जालौन और सीतापुर आदि के मैंबर्स, अमेजन प्राइम के साथ शॉपिंग और मनोरंजन का लाभ उठा रहे हैं। इस क्षेत्र के अमेजन प्राइम मैंबर्स के बीच कपड़े, ब्यूटी, होम एंड किचन प्रोडक्‍ट्स, वायरलेस एक्‍सेसरीज, बुक्‍स और किराना प्रोडक्‍ट्स सबसे लोकप्रिय कैटेगरी हैं।

सिर्फ 129 रुपए प्रति माह या 999 रुपए प्रति वर्ष अदा कर, प्राइम मैंबर्स लाखों प्रोडक्ट पर असीमित फ्री डिलिवरी का फायदा उठा सकते हैं; Amazon.in पर डील्स और सेल के दौरान सबसे पहले और एक्सक्लूसिव रूप से खरीदारी कर सकते हैं; अमेजन प्राइम वीडियो पर लेटेस्ट और एक्सक्लूसिव फिल्मों और टीवी शो, स्टैंड-अप कॉमेडी, सबसे लोकप्रिय भारतीय और हॉलीवुड फिल्में, अमेरिकी टीवी सीरीज़, सबसे लोकप्रिय भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय किड्स शो, और अवॉर्ड विनिंग अमेजन ओरिजिनल के विशाल कलेक्शन का मजा उठा सकते हैं

अमेजन प्राइम म्यूजिक में एलेक्सा पर डाउनलोड के साथ जब चाहें अनलिमिटेड एड-फ्री म्यूजिक का आनंद उठा सकते हैं; इसके अलावा, सदस्यों को प्राइम रीडिंग के माध्यम से बेस्टसेलिंग ई-बुक्स का अनलिमिटेड एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए प्राइम गेमिंग के माध्यम से फ्री-इन-गेम कंटेंट का एक्सेस
मिलता है।

अक्षय साही, डायरेक्टर एवं हेड प्राइम, अमेजन इंडिया ने कहा, “ जहां ग्राहक न्यू नॉर्मल को अपना रहे हैं, वहीं अमेजन प्राइम अपने मैंबर्स को उनके घर की सुरक्षा और आरामदायक माहौल में अधिक सुकून और सुविधा प्रदान करते हुए, उनके जीवन को बेहतर बनाने में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हम अपने ग्राहकों के लिए प्राइम को और अधिक सुविधाजनक बनाना जारी रखेंगे, ताकि वे प्राइम के ढेरों मनोरंजन और शॉपिंग लाभ का आनंद ले सकें।”

लखनऊ में प्राइम मेंबर्स के शॉपिंग और एंटरटेनमेंट ट्रेंड

· पैंट्री कैटेगरी के लोकप्रिय ब्रांड में सर्फ एक्सेल, कोहीनूर, ट्रस्‍ट, सनफीस्ट, टाटा, आशीर्वाद, वेदका, पार्ले, धारा, इंडिया गेट और हल्‍दीराम आदि शामिल हैं।

· ब्यूटी कैटेगरी में सबसे लोकप्रिय ब्रांड में वाओ, डव, बायोटिक, मेबेलीन, लैक्‍मे, ल’ऑरियल पेरिस, निविया, सेट वैट, वैसलीन और हिमालया आदि शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.