
जिम्मेदार अधिकारी कर रहे हैं राजनीति
बाराबंकी : नगर पंचायत बंकी में वर्तमान समय में जगह-जगह गंदगी फैली पड़ी है किन्तु कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंकी नगर पंचायत की साफ सफाई राजनीति व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर गई है। गंदी के कारण कस्बे में संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल संभावना नहीं हुई है। अगर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो कस्बा बंकी के निवासी एक बड़ा आन्दोलन करेंगे और ईओ के स्थानान्तरण की मांग करेंगे। एक तरफ जहां केंद्र की मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रही तो वही नगर पंचायत बंकी में सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियों में कूड़ा करकट भरने से गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पंचायत बंकी में स्वच्छता का दावा खोखला साबित हो रहा है।
नगर में जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते नगर पंचायत स्थित बाजार में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा बंकी में हर-तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आयेगी यहां की साफ सफाई व्यवस्था राम भरोसे है। सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं क्योंकि नगर पंचायत के ईओ व जिम्मेदारों को राजनीति से फुर्सत नहीं है, ज्यादातर आफिस में बैठे-बैठे खानापूरी की जाती है, भौतिक सत्यापन नहीं किया जाता है। कोई भी सरकारी कार्य बिना कमीशन के नहीं हो रहा है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि ईओ उन वार्डों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं जिन वार्डों के सभासद या जनता ने उनकी शिकायत उच्चाधिकारी से की होती है। अपने चाहने वालों के वार्ड में कुछ कार्य अवश्य करवा देते हैं।
मौके पर जाकर देखा गया वहां पर नाली डबडबा रही हैं, और पानी की सही निकासी न होने के कारण बदलू व सड़ांध के बीच में जनता जीने को मजबूर है। कई जगह तो बड़े-बड़े गढढे हैं तो कहीं पर अत्याधिक नाली टूटी व फूटी पड़ी है। रोड पर पड़े कचरे को देखकर लगता है यहा महीनों से साफ सफाई नहीं हुई है। नगर पंचायत बंकी की उदासीनता से लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। नियमित सफाई न होने से नालियां बजबजा रही है। नगर पंचायत कर्मियों के सफाई न करवाने पर लोगों में नाराजगी है। नगर के कई नागरिकों का कहना है कि सफाई के मामले में नगर पंचायत पक्षपात कर रहा है। नियमित सफाई न होने से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैंलने का अंदेशा है। लोगों का कहना है कि कहने को तो नगर पंचायत के पास सफाई कर्मचारियों की लम्बी चैड़ी फौज है। मगर यहां सफाई नायक तो तैनात है, लेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं देता है।
मोहल्लावासियों का कहना है कि इस नाले की सफाई के लिए नगर पंचयत को अवगत कराया गया। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी है। कस्बा वासियों का कहना है कि नाली की साफ-सफाई प्रतिदिन नहीं की जा रही है। जिससे नाली पूूरी तरह भर जाता है और नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। इस सम्बंध में पूर्व सभासद शाहेनूर निजामी ने बताया कि पूरी बंकी में गंदगी ही गंदगी है, और ईओ साहब से जब शिकायत करने आओ तो वह मोबाइल में गेम खेला करते हैं और शिकायत पर कोई ध्यान नहीं देते हैं और यहा तक बैठने को भी नहीं कहते हैं, बाद में शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर रद्दी को टोकरी में डाल देते हैं, उस पर कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। ई.ओ. साहब को पूरे नगर पंचायत का भ्रमण करके साफ सफाई व्यवस्था की जांच करना चाहिए और जनता से मिलने के लिए टाइम निकालना चाहिए किन्तु वह सिर्फ मोबाइल चलाने पर ही ध्यान देते हैं जनता उनके लिए कुछ भी नहीं जो भी है वह सिर्फ उनके लिए मोबाइल है।