
ईरान के इस रुख से अब अमेरिका नाराज़, क्या लेगा अब निर्णय अमेरिका।
Iran on UNO:ईरान और संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी आईएईए के बीच तनातनी लगातार बढ़ रही है.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागच़ी ने भरोसे की कमी और तनाव का हवाला देते हुए इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के डायरेक्टर जनरल रफ़ाएल ग्रोसी की संभावित यात्रा से साफ़ इनकार कर दिया.
अरागच़ी ने यह भी साफ़ किया कि ईरान एक नया क़ानून लागू करने जा रहा है, जिसमें ख़ास शर्तें पूरी होने तक आईएईए से सहयोग रोकने की बात है.
उधर, ईरान में आईएईए प्रमुख के ख़िलाफ़ नाराज़गी को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इसकी निंदा की है और आईएईए के काम का खुलकर समर्थन किया.
आईएईए के लिए ईरान का यह सख़्त रुख़ उसके परमाणु ठिकानों पर हुए इसराइल और अमेरिका के हमलों की प्रतिक्रिया माना जा रहा है, जिससे आगे परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी निगरानी और ज़्यादा पेचीदा हो सकती है.