
प्रतापगढ़: जनपद के थाना फतनपुर से उ0नि0 श्याम सुन्दर गिरी मय हमराह द्वारा चेकिंग/देखभाल क्षेत्र के दौरान थानाक्षेत्र के रोहखुर्द से एक व्यक्ति राकेश सिंह उर्फ गब्बर सिंह पुत्र राजेन्द्र बहादुर सिंह नि0 रोहखुर्द थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को 550 ग्राम अवैध गांजा व बिक्री के 200 रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।