diwali horizontal

सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यों हेतु 02 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

0 263

लखनऊ : सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण कार्य हेतु प्राविधानित धनराशि 1304.00 करोड़ रूपये के सापेक्ष अवशेष धनराशि में से 02 अरब 50 करोड़ रूपये की धनराशि प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश के निवर्तन पर कतिपय शर्तों के साथ रखी गयी है। इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक की ओर से 02 मार्च, 2021 को शासनादेश जारी किया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि कार्य शुरू करने के पूर्व सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त की जाय।

 

प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष वित्तीय वर्ष 2020-21 की बकाया केन्द्र्रांश भारत सरकार से प्राप्त करने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेंगे। विगत वर्षों में किये गये व्यय की प्रतिपूर्ति भारत सरकार से कराये जाने का दायित्व प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष का होगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय के अन्दर पूरा कराया जाय। इसके अलावा वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर कड़ाई से अनुपालन किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत प्रायोजन पर ही किया जाना है अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.