diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम के नाराज कर्मचारी करेंगे आंदोलन

0 195

लखनऊ नगर निगम के नाराज कर्मचारी करेंगे आंदोलन

लखनऊ: संघ अध्यक्ष आनंद मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने कई मुद्दे उठाए। इनमें सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी,

 

बची छुट्टियों का भुगतान, पेंशन बुक, और नगर निगम जैसी सुविधाएं देने की मांग शामिल थी। राजस्व संवर्ग में निजी कर्मचारियों को प्राथमिकता, वसूली कैंपों में शौचालय-बैठने की व्यवस्था न होना, और कर्मचारियों के फोन से वसूली जैसे मुद्दों पर नाराजगी जताई गई।

कर्मचारियों ने भवनकर, जलकर और सीवरकर से छूट, समयबद्ध पदोन्नति, धारा 108 के तहत कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण, और जोन 6 जलकल में छुट्टी पर वेतन कटौती जैसे उत्पीड़न को रोकने की मांग की। जोन 3 नगर निगम कार्यालय की इमारत को किरायेदारों से मुक्त कराने और देर रात तक कार्यालय खोलने पर रोक की भी मांग उठी। संघ ने नगर आयुक्त और जलकल महाप्रबंधक से जल्द बैठक कर समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया। एक विस्तृत मांग पत्र तैयार कर समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, सभी जोनों और कार्यालयों का दौरा कर कर्मचारियों को जागरूक करने और आंदोलन की तैयारी की योजना बनाई गई। महासंघ की लंबित मांगों पर प्रदेश सरकार के रवैये से नाराजगी जताते हुए लखनऊ इकाई ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का वादा किया। संघ ने प्रशासन से नियमित बैठकों की मांग की ताकि संवाद से समस्याएं सुलझ सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.