diwali horizontal

अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमेनीन की शोअबा ए मुशावरत खोलेगी पांच स्टडी सेंटर

0 237

लखनऊ : अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमेनीन की शोअबा ए मुशावरत की दूसरी बैठक लखनऊ हुसैनाबाद स्थित पिक्चर गैलरी में हुई। पिछले इतवार को पहली बैठक हुई थी। आज की बैठक का आग़ाज तिलावते कलाम ए पाक से हुआ इस बैठक का मकसद पिछले हफ्ते हुए विचार विमर्श के नतीजे पर ग़ौर करना था। आज की इस दूसरी बैठक में पिछले हफ्ते हुई बैठक के बाद एक हफ्ते का नतीजा इस शक्ल में सामने आया कि अंजुमन बजीफा सादात व मोमेनीन का शोअबा ए मुशावरत

लखनऊ की अंजुमन जिलाउल ईमान की मदद से वजीरबाग़ में अंजुमन गुलदस्ते हैदरी की मदद से मुसाहेबगंज में अंजुमन ग़ुंचए मेहंदिया की मदद से रईस मंजिल में अंजुमन शब्बीरिया की मदद से शीश महल में और जनाब सिराज अब्बास साहब की मदद से अब्बास बाग़ की कर्बला में ग़रीब बच्चों के लिए स्टडी सेंटर कायम करेगी। इस नेक काम के लिए जनाब सरताज रजा जनाब शायक रजा

जनाब आसिफ साहब, जनाब सिराज अब्बास साहब ने पूरी तरीके से मदद का भरोसा दिलाया। अंजुमन वजीफा सादात वा मोमिनीन के इंटरनल ऑडिटर जनाब असग़र मेंहदी साहब ने बताया कि अंजुमन ग़ुंचए मेहंदिया रईस मंजिल के पदाधिकारियों से बात हो चुकी है वह पूरी तरीके से मदद करने के लिए तैयार हैं।

बैठक में यह तय किया गया कि इन पांच जगहों पर जो स्टडी सेंटर शुरू होने हैं उसकी शुरुआत इंशाल्लाह 5 जुलाई सोमवार से कर दी जाएगी। शोअबा ए मुशावरत का मक़सद पचास स्टडी सेंटर खोलना है बैठक में शोअबा ए मुशावरत के सेक्रेटरी जनाब ज़मानत अली साहब, जनाब असगर मेहदी साहब जनाब मौलाना हैदर अब्बास साहब व लखनऊ की अंजुमनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.