diwali horizontal

67 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण, ग्रुप कमांडर ने बताई संतोषजनक स्थिति

0 56

67 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण, ग्रुप कमांडर ने बताई संतोषजनक स्थिति

लखनऊ: 67 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण बुधवार को लखनऊ एनसीसी ग्रुप के कमाण्डर बिग्रेडियर पुनीत श्रीवास्तव वीएसएम द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान बटालियन परिसर में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के साथ बटालियन का संपूर्ण दौरा किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जी ब्रांच, क्यू ब्रांच, एकाउंट ब्रांच सहित स्टोर और कोत का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर ने बताया कि यह वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सभी बटालियनों का मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने कहा कि 67 यूपी बटालियन एनसीसी प्रदेश की एक प्रतिष्ठित इकाई है, और इस बार भी निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित व चुस्त-दुरुस्त पाई गईं।ग्रुप कमाण्डर ने गार्ड ऑफ ऑनर, बटालियन ब्रीफिंग, स्टोर्स, क्लास रूम, रजिस्टर सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को “फिट एंड फाइन” करार देते हुए संतोष व्यक्त किया।कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण के लिए पूरी तैयारी की गई थी और 67 बटालियन सदैव किसी भी चुनौती के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का निरीक्षण एक यूनिट की ऑपरेशनल तत्परता और प्रशासनिक सुदृढ़ता का मूल्यांकन करता है।निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमाण्डर ने पीआई स्टाफ, एएनओ, सीटीओ और सिविल स्टाफ से बातचीत कर बटालियन की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेनिंग टीम के हवलदार आनंद प्रताप, हवलदार श्याम बाबू सहित समस्त पीआई स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।ग्रुप कमाण्डर ने इस अवसर पर मेजर के.के. शुक्ला (एएनओ, एसजेएनएम पीजी कॉलेज), कैप्टन आर.के. त्रिपाठी (एएनओ, बीएसएनवी इंटर कॉलेज), सीटीओ विशाखा (एसआरएमसीईएम), और सीटीओ पूजा (सेंट पॉल इंटर कॉलेज) से भी मुलाकात कर बटालियन की कार्यशैली पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर सूबेदार मेजर रंजीत कुमार और ट्रेनिंग जेसीओ सुबेदार जितेन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.