
बैठक में पार्टी के समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष होंगे शामिल
लखनऊ : अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में शुक्र वार को बताया गया कि 7 मार्च को लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय, 1ए मॉल एवेन्यू में पार्टी की प्रदेशस्तरीय मासिक बैठक आमंत्रित की गई है। बैठक में मुख्यत: पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा होगी एवं आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा और संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर वाराणसी से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ हो चुका है। इस तरह के सम्मेलन अन्य मंडलों व जनपदों में भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।