
प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट देने के लिए कई प्राइवेट कंपनियों से करार किया है। इससे छात्र-छात्राओं को आसानी से रोजगार मिल सकेगा। पीआरओ डा. जया कपूर ने बताया कि प्लेसमेंट सेल ने विश्वविद्यालय के पारंपरिक पाठ्यक्रमों के छात्रों के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योग जगत की कंपनियों के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भी सहयोग समझौता किया है। इसके तहत 500 से अधिक छात्रों को स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप का भी लाभ मिला। अब जल्द ही भर्ती के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि सात फरवरी तय की गई है।