diwali horizontal

आजादी के उपलक्ष में एराबेस्का रेस्टोरेंट में पन्द्रह दिन का फूड फेस्टिवल

0 114

लखनऊ : आजादी के उपलक्ष में एराबेस्का फूड फेस्टिवल का आयोजन एराबेस्का रेस्टोरेंट में किया गया है रेस्टोरेंट के मालिक मोहम्मद लारैब ने बताया कि यह रेस्टोरेंट तुलसी सिनेमा पर स्थित है। रेस्टोरेंट की प्रथम एनिवर्सरी के मौके पर 15 दिन का फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का नाम इंडो अरेबिक फूड फेस्टिवल रखा गया है

इसके अंतर्गत रू 499 में अनलिमिटेड खाना खिलाया जा रहा है। यह व्यवस्था दिन में एक बजे से रात को 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि चाहे आप अकेले हों या ग्रुप के साथ 15 दिन तक आपको ₹499 में अनलिमिटेड खाना दिया जाएगा आजादी के उपलक्ष में कंप्लीमेंट्री डिश का भी इंतजाम किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे रेस्टोरेंट के मुकाबले में यह रेस्टोरेंट बिल्कुल लगे क्योंकि यहां पर इंडियन और अरबी दोनों खाना परोसा जाता है

लारैब ने बताया कि इंडियन खाना में जैसे कबाब पराठे शीरमाल वगैरह शामिल हैं वही अरबी खानों में मंदी, खपसा , हुमुस और सलाद वगैरह शामिल हैं। डेजर्ट में कुनाफा डिश जो बहुत लजीज डिश है वह भी शौकीन लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाती है उन्होंने आराम से अपील की की एक बार वह जरूर रेस्टोरेंट आए और खाने का लुत्फ़ उठायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.