diwali horizontal

अरबाइन वॉक 2025: अम्बर फाउंडेशन की तरफ़ से करबला में इंसानियत और मोहब्बत का पैग़ाम

0 166

अरबाइन वॉक 2025: अम्बर फाउंडेशन की तरफ़ से करबला में इंसानियत और मोहब्बत का पैग़ाम।

Arbaeen Walk 2025:अरबाइन वॉक 2025 के दौरान अम्बर फाउंडेशन की टीम ने करबला में रायहेन अल महदी होटल पर मजलिस और सबील का इंतज़ाम किया। इस मौके पर आलिजनाब मौलाना अली अब्बास ख़ान साहब क़िबला ने ख़िताब किया और इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत का पैग़ाम इंसानियत, इंसाफ़ और मोहब्बत की ज़ुबान में पेश किया।

 

अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन वफ़ा अब्बास ने कहा — “हुसैन वाले हमेशा सबके काम आते हैं और हमें फ़ख़्र है कि हम हुसैनी हैं। यह हमारी छोटी सी कोशिश है कि अरबाइन के मौके पर हम भी इमाम हुसैन (अ.स.) के पैग़ाम को ज़िंदा रखें।”

 

फाउंडेशन का यह इंतज़ाम सिर्फ़ एक श्रद्धांजलि नहीं था, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक संदेश भी था — कि अगर हम सब इमाम हुसैन (अ.स.) की तरह सच, इंसाफ़ और इंसानियत के रास्ते पर चलें, तो हमारी मुश्किलें कम होंगी और दुनिया अमन, मोहब्बत और बराबरी की जगह बन जाएगी।

 

इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत हमें यह सिखाती है कि सच्चाई और इंसाफ़ के लिए डट जाना ही असली हुसैनियत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.