diwali horizontal

आम जनमानस की आवाज बनेंगे अरमान खान क्षेत्र की जनता का मिल रहा है अपार समर्थन

0 137

लखनऊ : 171 लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र  से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अरमान खान को क्षेत्र की जनता का  अपार समर्थन मिल रहा है आज अरमान खान ने  हरदीन राय वार्ड ए लेबर कॉलोनी ए शीतला देवी वार्ड ए बालागंज ए फरीदी पुर भुइयन देवी मंदिर, एल पी एस स्कूल एराजाजी पुरम, पक्का बाग़ में विभिन जगह मीटिंग और पद यात्रा कर अपने लिए जनता से वोट मांगा उनके क्षेत्र में  पहुचते ही   जगह जगह जनता ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया । अपने समर्थकों में गजब का उत्साह देखकर अरमान खान पश्चिम क्षेत्र के लोगों से घर घर जा कर मिल रहे हैं समाजसेवी अरमान खान एक ऐसा चेहरा है जो लखनऊ पश्चिम में अपना परचम लहराएंगे ।

अरमान खान लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि लखनऊ पश्चिम के सुनहरे भविष्य के लिए 23 फरवरी को आप सब समाजवादी पार्टी को वोट करें । अरमान खान ने पिछले 8 वर्षों से लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में अपनी  स्वनिधि से  जनहित में विभिन्न कार्य कराए हैं उन्होंने कोरोना वायरस के समय पुराने लखनऊ के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं,  जहां गरीब लोगों के पास खाने और दवा के लिए पैसे नहीं थे क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की समस्या का समाधान कराना, कई समर्सिबल बोरिंग कराना,  खराब बोरिंग को सही कराना जरूरतमंद परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में दवा इलाज हेतु आर्थिक सहायता देना एवं अस्पताल में इलाज कराना,

विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सर्व धर्म के गरीब निर्धन परिवारों की सैकड़ों लड़कियों की शादी विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना विभिन्न क्षेत्रों में गरीब निर्धन परिवारों के सैकड़ों बच्चों की शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता प्रदान करना, गरीब निर्धन परिवारों के बीच हजारों राशन किट का वितरण करना एवं आर्थिक सहायता देना जरूरतमंद परिवारों को कोरोना वायरस के समय मरीजों में नि:शुल्क कोरोना वायरस मेडी केयर किट का वितरण करना, विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के मरीजों में नि:शुल्क दवाइयों का वितरण करना, नि:शुल्क क्लीनिक का संचालन और डॉक्टर की सहायता से प्रबंध करवाना, महामारी के समय अपनी जान गवाने वाले मृतकों हेतु नि:शुल्क शव वाहन का संचालन करना एवं समूह के नि:शुल्क दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराना सर्व धर्म के लोगों हेतु चिकित्सा देने हेतु नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का संचालन करना,

विभिन्न क्षेत्रों में गलियों मार्गों की मरम्मत कराना मलवा हटवाना एवं मोहल्लों में मार्ग प्रकाश मर्करी लाइट्स का प्रबंध करना, विभिन्न क्षेत्रों में डेंगू महामारी से बचाव हेतु कीटनाशक दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर आज का छिड़काव कराना, गरीब निर्धन परिवारों के बीच सर्दी में नि:शुल्क कंबल वितरण करना  एवं प्रमुख चौराहों पर अलाव का प्रबंध करवाना क्षेत्र के निवासियों के लिए धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन  करवाना, विभिन्न संस्थाओं द्वारा जनहित के कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करना विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मंदिर मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों  में आवश्यकता पड़ने पर सहयोग देना विधानसभा में समस्त धर्मों एवं वर्गों के बीच संप्रदायिक सदभाव  एवं सौहार्द स्थापित करने के लिए सदा कार्य करना, विधानसभा  के विभिन्न क्षेत्रों में पीड़ित परिवारों की मदद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा करवाना एवं न्याय दिलाना ही मेरा मकसद है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.