diwali horizontal

पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार : थाना खरेला क्षेत्र में हुई थी घटना, आला कत्ल भी हुआ बरामद

0 117

महोबा : पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसकी निषांदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल हथौड़ा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन पर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम व क्षेत्राधिकारी चरखारी तेजबहादुर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में गठित टीम के थानाध्यक्ष खरेला दिनेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में टीम ने धारा 302 में वांछित कालीचरन उर्फ कल्लू नाई पुत्र कन्धीलाल निवासी  सादराय प्रथम  खरेला को आईटीआई नहर पुलिया पर हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर हथौडे से अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। जिसकी निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद हथौडा बरामद किया गया। कालीचरन उर्फ कल्लू पुत्र कंधीलाल को पंजीकृत मुकदमे में जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष खरेला दिनेश तिवारी, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, हेका सूरज सिंह चैहान, का मुकेश सिंह आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.