diwali horizontal

हत्या का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार।

0 180

लखीमपुर खीरी ;  पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत थाना मितौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 364/2020धारा 302 भादवि के वाँछित अभियुक्त सरवन पुत्र सरजू पासी नि0ग्राम निमचैनी थाना मितौली खीरी को कस्ता पिपरझला रोड पकरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मदन पाल को उसकी शादी कराने का झासा देकर उसके खाते मे जमा करीब 62000 रू0 अपने बेटे सुमित उर्फ शेहरे की मदद से निकाल कर खर्च कर दिये थे। जब मदन पाल व उसके परिजनों द्वारा रूपये वापस मांगने का उस पर दबाव बनाया जाने लगा तो अभियुक्तों द्वारा मिलकर मदन पाल पुत्र मुन्ना लाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी निमचैनी थाना मितौली खीरी की हत्या की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.